10 Sep 2026, Thursday 06:53 AM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
आईएफएस प्रतिक्षा काले ने संभाला कुंभलगढ़ एसीएफ का पदभार | नाथद्वारा में 6:00 बजे तक 86.38 प्रतिशत और आमेट में 76.16 प्रतिशत मतदान | राजसमंद सुबह 10 बजे तक नाथद्वारा 18.54% और अमिट 29 प्रतिशत हुआ नगरपालिका चुनाव | केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने किया नेत्रदान बैनर का अनावरण | पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण | केलवाड़ा कस्बे में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बछ बारस पर्व | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ बना चैंपियन, काकरवा रहा उपविजेता | तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव का सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान संपन्न | वीरांगना मोहनी देवी व मुकेश गुर्जर की पहल, बालिका स्कूल को भेंट किया क्रिकेट किट | श्रीनाथजी प्रभु के जन्मोत्सव पर 21 तोपों की सलामी,नंदराय के घर लालन के जन्म की खुशी में सलामी दी जाती है |

कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट के समर्थन में एकजुट हुए सभी संगठन, सरकार से शीघ्र स्वीकृति की मांग

राजस्थान , राजसमंद Jul 26, 2026 143 बार देखा दिनेश पुरोहित
कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट के समर्थन में  एकजुट हुए सभी संगठन, सरकार से शीघ्र स्वीकृति की मांग






राजसमन्द :कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट के समर्थन में शनिवार को पहली बार क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, पर्यटन एवं व्यापारिक संगठन एक मंच पर आए। कुंभलगढ़ दुर्ग व्यू पॉइंट पर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में होटल एसोसिएशन, सफारी एसोसिएशन, व्यापार मंडल, भील विकास समिति सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में टाइगर प्रोजेक्ट को शीघ्र मंजूरी देने की मांग उठाई।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट केवल वन्यजीव संरक्षण तक सीमित नहीं है। बल्कि यह क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।  प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।जिससे होटल, रिसोर्ट, सफारी, परिवहन, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यापार और ग्रामीण पर्यटन को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। संगठनों ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र टाइगर प्रोजेक्ट की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है ।और अब समय आ गया है । कि सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतिम स्वीकृति प्रदान करे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया। कि क्षेत्र का प्रत्येक वर्ग इस परियोजना के पक्ष में है। और इसके लिए सभी संगठन मिलकर सकारात्मक जनजागरण भी करेंगे। प्रेस वार्ता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही। कि कुंभलगढ़ के इतिहास में पहली बार होटल व्यवसायी, सफारी संचालक, व्यापार मंडल, भील विकास समिति और अन्य सामाजिक संगठन किसी एक मुद्दे पर एकजुट होकर सामने आए। सभी ने इसे क्षेत्र के भविष्य और समग्र विकास से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद महिमा कुमारी द्वारा पूर्व में टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर जताए  विरोध संबंधी सवाल भी उठाए गए। इस पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भरतपाल सिंह ने कहा कि सभी संगठन इस विषय पर सांसद से भी सामूहिक रूप से मुलाकात करेंगे। और उन्हें टाइगर प्रोजेक्ट से क्षेत्र को होने वाले पर्यटन, रोजगार एवं आर्थिक विकास के लाभों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से सकारात्मक संवाद स्थापित कर क्षेत्रहित में सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 सभी संगठनों ने विश्वास जताया कि टाइगर प्रोजेक्ट की स्वीकृति से कुंभलगढ़ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेगा। तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने की मांग दोहराते हुए कहा। कि पूरा क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना के समर्थन में एकजुट है।इस दौरान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भरत पाल सिंह शेखावत, सरपंच संघ अध्यक्ष बिशन सिंह राणावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह पंवार, होटल संचालक भरत पंड्या, जिप्सी एसोसिएशन अध्यक्ष अल्पेश असावा, समाजसेवी प्रदीप कचोलिया, हेरिटेज सोसायटी के कुबेर सिंह सोलंकी, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन पालीवाल, भील विकास समिति के प्रदेश सचिव देवीलाल भील, रतन सिंह चौहान, केसर सिंह चौहान, किशन नाथ सहित होटल, पर्यटन, व्यापार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



स्थानीय विधायक सुरेन्द सिंह राठौड़ ने कहा 

भरोसा रखो, चिंता की जरूरत नहीं… कुंभलगढ़ में टाइगर आएगा”: विधायक

लंबे समय से चर्चा में चल रहे कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट पर विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बड़ा भरोसा दिलाया। ओलादर ग्राम पंचायत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के मंच से उन्होंने कहा, “भरोसा रखो, चिंता करने की जरूरत नहीं। कुंभलगढ़ में टाइगर जरूर आएगा, क्योंकि पहले भी यहां टाइगर थे।” उन्होंने कहा कि टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के नए अवसर खोलेगी और आमजन के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विधायक के इस बयान को टाइगर प्रोजेक्ट पर अब तक का सबसे स्पष्ट और सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

शेयर करें: