मेवाड़ के अमरनाथ परशुराम महादेव के दर्शन को श्रद्धालुओं का लगा तांता
मेवाड़ के अमरनाथ परशुराम महादेव के दर्शन को श्रद्धालुओं का लगा तांता
के प्रथम सोमवार के मेवाड़ मारवाड़ के भक्तों की उमड़ी भीड़
कुंभलगढ़ न्यूज सौजन्य
राजसमन्द:कुंभलगढ़ श्रावण माह के पहले सोमवार के पावन दिवस पर मेवाड़ के अमरनाथ कहे जाने वाले भगवान परशुराम महादेव गुफा मन्दिर में अलसुबह से श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। अपने आराध्य के दर्शन पूजन जलाभिषेक करने मेवाड़ व मारवाड़ से पहुंचे श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गुफा मंदिर पहुंचे । भक्त अरावली की वादियों के बिच बनी गुफा में बिराजित भगवान परशुराम महादेव भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कर रहे कामना। श्रावण मास में लाखों भक्त पैदल कांवड़ में जल लेकर चलकर जल चढ़ाने दर्शन करने आते हैं।वही मेला भी तलहटी में शुरू हो गया हे।