11 Sep 2026, Friday 04:36 AM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
आईएफएस प्रतिक्षा काले ने संभाला कुंभलगढ़ एसीएफ का पदभार | नाथद्वारा में 6:00 बजे तक 86.38 प्रतिशत और आमेट में 76.16 प्रतिशत मतदान | राजसमंद सुबह 10 बजे तक नाथद्वारा 18.54% और अमिट 29 प्रतिशत हुआ नगरपालिका चुनाव | केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने किया नेत्रदान बैनर का अनावरण | पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण | केलवाड़ा कस्बे में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बछ बारस पर्व | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ बना चैंपियन, काकरवा रहा उपविजेता | तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव का सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान संपन्न | वीरांगना मोहनी देवी व मुकेश गुर्जर की पहल, बालिका स्कूल को भेंट किया क्रिकेट किट | श्रीनाथजी प्रभु के जन्मोत्सव पर 21 तोपों की सलामी,नंदराय के घर लालन के जन्म की खुशी में सलामी दी जाती है |

नालासोपारा में तुलसीगणि जॉन ज्ञानशाला परिवार नें मनाया संपर्क पखवाड़ा

महाराष्ट्र , मुंबई Jul 27, 2026 154 बार देखा विकास धाकड़
नालासोपारा में तुलसीगणि जॉन ज्ञानशाला  परिवार नें मनाया संपर्क पखवाड़ा

नालासोपारा में तुलसीगणि जॉन ज्ञानशाला  परिवार नें मनाया संपर्क पखवाड़ा 


विकास धाकड़ 



 मुंबई: पालघर के नालासोपारा में  स्थानीय वीसा जैन भवन प्रांगण में नालासोपारा ज्ञानशाला द्वारा संपर्क पखवाड़ा का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री  के मंगल उद्बोधन से हुआ। इस अवसर पर नवकार महामंत्र का सामूहिक उच्चारण एवं पांच आवश्यक का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी सम्माननीय अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत अभिनन्दन ज्ञानशाला परिवार की और से  मुख्य प्रशिक्षिका मीना ढालावत द्वारा किया गया।  शिशु संस्कार बोध (नर्सरी से भाग 4 तक) के ज्ञानार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान प्रशिक्षिकाओं लक्ष्मी मेहता, प्रेमा धाकड़ एवं मानसी मेहता के साथ सभा के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा किया गया। सभा अध्यक्ष भरत भलावत ने अपने संबोधन में कहा। कि ज्ञानशाला आचार्य श्री तुलसी की अमूल्य देन है। तथा इसके उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा मंत्री रमेश ढालावत ने कहा कि ज्ञानशाला में बच्चों की उपस्थिति अत्यंत उत्साहजनक है। किंतु हमें यहीं नहीं रुकना है। इस अभियान को और आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ना है। साथ ही बच्चों के लिए शीघ्र ही एक शैक्षणिक पिकनिक का भी आयोजन किया जाएगा। ज्ञानशाला प्रभारी किशन कोठारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि मिश्रीमल  चोरड़िया एवं पुष्पा हस्तीमल  सोलंकी द्वारा बच्चों के आवागमन हेतु वाहन (वैन) सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है।  कार्यक्रम को सफल बनाने में तुलसी ज़ोन की सह संयोजिका नीता कोठारी, प्रशिक्षिका प्रवीणा खाब्या, संगीता ढालावत एवं हेमा सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा। संपर्क पखवाड़ा कार्यक्रम में 42 ज्ञानार्थी, 24 अभिभावक, 8 प्रशिक्षक तथा 3 पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रशिक्षिका श्रीमती प्रेमा धाकड़ ने किया।  अंत में प्रशिक्षिका मानसी मेहता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी मेहमानों का का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: