राजसमंद में पंचायतीराज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी कल, जिला परिषद सभागार में होगी प्रक्रिया
राजसमंद में पंचायतीराज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी कल, जिला परिषद सभागार में होगी प्रक्रिया
दिनेश पुरोहित
राजसमंद। जिले में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान जयपुर के पत्र क्रमांक 83 दिनांक 16 सितम्बर 2026 के क्रम में जिला राजसमंद में आरक्षण प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।जिला परिषद सदस्यों, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से निकाली जाएगी।
आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम
स्थान: जिला परिषद राजसमंद का सभागार
दिनांक: 23.09.2026
समय: प्रातः 11.00 बजे से
इस प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा।