श्री श्री 1008 मौनी महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों की ज्वार

श्री श्री 1008 मौनी महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों की ज्वार
रोकड़िया हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,
हीरा लाल सुथार
राजसमन्द : चारभुजा स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्री श्री 1008 मौनी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मेवाड़ सहित मारवाड़ महाराष्ट्र गुजरात मध्यप्रदेश आदि क्षेत्रों से सुबह से ही बड़ी संख्या में गुरु भक्त पहुंचे। भक्तों ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा महाप्रसाद का लाभ लिया ।