गुरु पूर्णिमा पर केलवाड़ा के वीरो का मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुरु पूर्णिमा पर वीरो का मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कुंभलगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीरो का मठ में भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज़ से पहुंचे। गुरु भक्त शिष्य कुमकुम, अक्षत, पुष्प, श्रीफल और दक्षिणा अर्पित कर विधि-विधान से गुरु पूजन कर रहे हैं। मठ परिसर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही हैं। इस दौरान आशीर्वाद लेने वालो की
आवाजाही बनी हुई है ।और महंत रविन्द्र पुरी सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।