कोयल मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
कोयल मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
राजसमंद;कोयल ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी हिम्मत गुर्जर पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशन पुत्र नारु गुर्जर और मेघराज पुत्र नारू गुर्जर को गिरफ्तार किया है। दोनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126 (151) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।