परशुराम महादेव मंदिर स्थापना के बाद पहली बार फूटा देवल में जलझूलनी एकादशी आयोजन
परशुराम महादेव मंदिर स्थापना के बाद पहली बार फूटा देवल में जलझूलनी एकादशी आयोजन
ठाकुरजी का जलविहार, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह; ट्रस्ट पदाधिकारी रहे मौजूद
दिनेश पुरोहित
कुंभलगढ़। प्रसिद्ध परशुराम महादेव के फूटा देवल पर मंदिर स्थापना के बाद पहली बार जलझूलनी एकादशी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान ठाकुरजी के विग्रह का जलविहार कराया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पहली बार आयोजित हुए इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह नजर आया।इस अवसर पर परशुराम महादेव सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, ट्रस्ट के वरदी सिंह, अंबा लाला गुर्जर सहित ट्रस्ट से जुड़े लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।