22 Sep 2026, Tuesday 08:20 PM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
राजसमंद में पंचायतीराज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी कल, जिला परिषद सभागार में होगी प्रक्रिया | सरोवर स्नान को ठाठ बाट के साथ निकले ठाकुर जी दूधतलाई, भक्तों ने बिछाए पलक पावड़े | चारभुजा का लक्की मेला आज ,बारिश के अभाव में दूध तलाई खाली | पिता की अधूरी यात्रा पूरी करने बेटा 1हजार किमी साइकिल चला कर 15 दिन बाद पहुंचा चारभुजा | मुंबई में “Make Your Mark Workshop” का भव्य आयोजन | गोगुंदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी बस पलटी दर्जनों सवारी घायल | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांसद अशोकराव चव्हाण के घर गणपति के दर्शन किये | देवगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस की तारा कंसारा बनीं अध्यक्ष | सड़क किनारे खड़ी लेबर को दूध वाहन ने मारी टक्कर एक की हालत गंभीर | डूसू चुनाव में ABVP का जलवा, अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर बम्पर जीत; दीपांशु शौकीन ने भी जीती बाजी |

सरोवर स्नान को ठाठ बाट के साथ निकले ठाकुर जी दूधतलाई, भक्तों ने बिछाए पलक पावड़े

राजस्थान , राजसमंद 1 घंटे पहले 55 बार देखा मनीष दवे
सरोवर स्नान को ठाठ बाट के साथ निकले ठाकुर जी दूधतलाई, भक्तों ने बिछाए पलक पावड़े

सरोवर स्नान को ठाठ बाट के साथ निकले ठाकुर जी दूधतलाई, भक्तों ने बिछाए पलक पावड़े    ठाकुरजी ने किया कड़ाई में  सरवर स्नान,   लाल गुलाल में रंगे हजारों श्रद्धालु,    434 पुलिस जवानों ने संभाले रखी कमान    मनीष दवे .  राजसमंद:चारभुजा  जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का शाही लवाजमे के साथ मंदिर से वैवाण  निकाला गया। मंदिर से दूध तलाई तक एक किमी के मार्ग पर लाखों श्रद्धालु ठाकुरजी की झलक पाने के लिए पलक पावड़े बिछाकर खड़े थे । जहां ठाकुर जी की शाही सवारी का इंतजार करते करते जैसे ही सवारी मुख्य दरवाजे से 




ठाकुरजी ने किया कड़ाई में  सरवर स्नान,


 लाल गुलाल में रंगे हजारों श्रद्धालु,



 434 पुलिस जवानों ने संभाले रखी कमान




मनीष दवे

.


राजसमंद:चारभुजा  जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का शाही लवाजमे के साथ मंदिर से वैवाण  निकाला गया। मंदिर से दूध तलाई तक एक किमी के मार्ग पर लाखों श्रद्धालु ठाकुरजी की झलक पाने के लिए पलक पावड़े बिछाकर खड़े थे । जहां ठाकुर जी की शाही सवारी का इंतजार करते करते जैसे ही सवारी मुख्य दरवाजे से रवाना होकर होली चौक ,दरवाजा होते हुए गुजरी, जहां मार्ग के चारों और लाखों की तादाद में खड़े भक्तों ने मार्ग में पुजारिगणों एवं श्रद्धालुओं के ऊपर लाल गुलाल उड़ेल कर लाल रंग मे सराबोर हो गए। 

एकादशी पर राजसमंद जिले के गढ़बोर चारभुजा विश्व प्रसिद्ध जलझूलनी एकादशी का मंगलवार को मुख्य मेला भरा। इस दौरान चारभुजा नाथ के विग्रह को शाही लवाजमे के साथ सोने के बेवाण में विराजित किया गया। चांदी के बेवाण में उनके वस्त्र रखे गए। इसके बाद निज मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। जहां सवारी के आगे हाथी घोड़े एवं चांदी की खाली पालकी में ठाकुर जी के वस्त्र एवं पालकी के पीछे पुजारीगण मेवाड़ी वेशभूषा के साथ हाथों में सोने व चांदी की छड़ी, गोटे, बल्लम, मेवाडंबर छत्र आयुध  लेकर  चल रहे थे । जिस मार्ग से ठाकुरजी की शोभायात्रा  गुजरी वही मार्ग पूरी तरह लाल रंग में रंग गया। जहां चारों ओर प्रभु के जय कारें ही सुनाई दे रहे थे! इसमें हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ,नंद घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की के उद्घोषों के साथ ऐसा लग रहा था कि धर्म नगरी में लाल कलर की छटा छा गई हो जैसा महोत्सव बन गया!  ऐसा ही कार्यक्रम वर्ष  मे दो बार होते है!  एक जलझूलनी एकादशी व दूसरा फाग महोत्सव जो 15 ही दिनों तक मंदिर प्रांगण में फाग महोत्सव की धूम रहती हैं !

(बतीसा धूप) कर जगाया ठाकुर जी को,पुजारी पंडियो द्वारा भोग मनोरथ के लिए चांदी के गढ़ों में  लाया जल --

 मंगलवार को जलझूलनी एकादशी की सुबह साढ़े 4:00 बजे धूपेड़ा (बतीसा धूप) के साथ प्रभातिया से ठाकुरजी को जगाया गया। जहां पुजारी  महिलाओं पंडियो द्वारा स्नान ध्यान के बाद मंदिर पहुंची जहां चांदी के गढ़ों में पावटीया बावड़ी से जल भर कर लाये जो भगवान के भोग प्रसाद बनाया ।इसके बाद सवा 5 बजे मंगला आरती के दर्शन हुए। वही  प्रातः पुजारी परिवार सोने के कलश में ठकुरजी के स्नान के लिए  बावड़ी से शुद्ध पानी लाए। पानी आने के बाद दर्शन बंद हो गए। ठाकुरजी को बावड़ी के पानी के साथ ही  पंचामृत से  भी स्नान करवाकर श्रृंगार धराया। इसके बाद 8 बजे वीर श्रृंगार के दर्शन खुले। इसमें ठाकुरजी को शंख, चक्र, गदा, पदम, भाला, बाल और तलवार   सहित शास्त्रों से सुशोभित कर ठीक 8:30 बजे ठाकुरजी को माखन मिश्री का भोग लगाया। वही 11: 30 बजे  ठाकुर जी के राजभोग की आरती के बाद दोपहर 12:00 बजे ठाकुरजी को सरवर स्नान को लेजाया गया! यात्रा ठीक 1:30 बजे दूध तलाई पहुंची जहां पर  दूधतलाई स्थित छितरियो में ठाकुरजी को बेवाण से उतार कर पुजारी ने सिर पर उठाया फिर  कड़ाई में पानी ,दूध-दही से स्नान करवाने के बाद केवड़ा का श्रृंगार करवाया। जहां पुजारीयो ने ठाकुरजी को दूधतलाई की परिक्रमा करवाई।जहां परंपरा अनुसार 

परिक्रमा में वीरात परिवार ने छतरी, चंवर व टोकर तथा गोकलावत परिवार ने चंवर की सेवा की। परिक्रमा के दौरान झीलवाड़ा छतरी के पास  दूध, दही आदि से पंचामृत स्नान करवाया  अमल का भोग लगाया। दूसरी परिक्रमा में ठाकुरजी को पुजारियों ने ऊपली छतरी में अमल का भोग लगाकर परिक्रमा करवाई। दूधतलाई की परिक्रमा के बाद श्रृंगार में मोर मुकुट धरा कर वापस चांदी के बेवाण में विराजित कर मंदिर के लिए रवाना हुए। जहां आते समय मार्ग परिवर्तन होता हैं! जिसमें रामी तलाई से विद्यालय के पीछे से होकर विशलनगर में विश्राम करवाया ! जहां ठाकुरजी को हरजस सुनाया गया वही  सवारी के साथ आए श्रद्धालुओं भक्तों के लिए स्थानीय  श्रद्धालुओं द्वारा  चाय का स्टॉल लगाकर  निःशुल्क  चाय पिलाई गई । इस  दौरान वहां पर रह रहे भील समाज के लोगों ने भी प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद सवारी मंदिर पहुंचे। शाम 6:00 बजे निज मंदिर में कसार (मगध) की आरती के बाद ठाकुरजी के दर्शन निरंतर चलते रहे।

ठाकुर जी को ठाट बाट के साथ शाही स्नान ले जाने की सोने व चांदी की रेवड़ियों का उपयोग किया जाता है! जहां ठाकुरजी सरवर स्नान के लिए जाते समय सोने के बेवाण में जाते है !तथा साथ में चांदी की खाली रेवाड़ी जिसमें भगवान के वस्त्र रहते हैं। दूध तलाई पर सरवर स्नान के बाद वापस आते समय सोने के बेवाण में वस्त्र और चांदी के बेवाण में ठाकुरजी विराजित होते हैं। जो ठाट बाट के साथ पुनः मंदिर लाया गया।

मेले में 434 जवानों ने पूरे मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। 

सवारी से पूर्व मंदिर चौक प्रांगण ,होली चौक ,धर्मशाला चौक सहित जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा ढोल तबला वादन बांसुरी सहित नाना प्रकार के वादन यंत्रों की मधुर ध्वनि पर नाचने गाने का लुफ्त उठाया। वही हाथी वाले बाबा श्रद्धालुओं को हाथी पर बिठाकर घूमाते रहे तो घोडो द्वारा सवारी निकलने से पूर्व कर्तव दिखाते नजर आए। जहां श्रद्धालुओं ने अपने केमरे में वीडियो कैद किया। 

सुबह 8:00 बजे बाद से बाजारों में जुटने लगी भीड़ जो ठाकुर जी के शाही सवारी का इंतजार में खूब आनंद लिया । जहां ठाकुर जी की शाही सवारी जैसे ही बाजारों में प्रवेश हुई श्रद्धालु दोनों हाथों को ऊपर कर नतमस्तक हुए तथा परिवार के खुशहाली की कामना की । जहां रेला मंदिर से लगा कर पूरे मेला  परिसर तक गुलाबी रंग मे सराबोर श्रद्धालु भक्तगण नजर आए।पानी के अभाव के बावजूद भी मुख्य मेले में एक लाख के लगभग श्रद्धालु पहुंचे  जो  मेले की रौनक बढ़ गई। क्योंकि इस बार अभी तक बारिश नहीं होने के कारण गर्मी एवं उमस के साथ खासे परेशान हुए ! जिस कारण  पुजारीयो एवं आम जन में इस बार मेला फीका होने के आसार दिख रहे थे! लेकिन जैसे-जैसे मेले का समय नजदीक आया एवं ठाकुर जी की शाही सवारी जैसे ही मंदिर से बाहर निकली वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ झूठ ने प्रारंभ हो गई !जो एक किमी तक पूरा रास्ता  भर गया! जहां चारों ओर प्रभु के जयकारे लगे  तथा पूरी धर्मानगरी  धर्म मय हो गई जहां हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजते  रहे। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पूरा प्रशासनिक आल्हा अधिकारी इस सवारी के साथ डेट रहे वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के 434 जवान जो चारों तरफ नजर बनाए हुए व्यवस्था संभाल रहे थे।

चारभुजा जल झूलनी एकादशी मेले के दौरान मुख्य मेले में प्रशासनिक अधिकारियों में मेला मजिस्ट्रेट प्रभारी एसडीम नरेश सोनी, राजसमंद जिला के एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक एवं बंसीलाल के अलावा चारभुजा तहसीलदार तोलाराम देवासी नायक तहसीलदार सेवाराम सहित कुंभलगढ़ एवं चारभुजा की रेवेन्यू टीम के अलावा कुंभलगढ़ डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, चारभुजा थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ,केलवाड़ा थाना, ,आमेट,दिवेर रेलमगरा,  केलवा थाना अधिकारी मेले में पहुंचकर अपनी ड्यूटी निभाई ।  राजसमंद विधायक  दिप्ती माहेश्वरी भी इस लकी मेले में शामिल होकर दर्शन किए। जहां शांतिपूर्ण मेला संपन्न हुआ  ।

शेयर करें: