कुंभलगढ़ की अलग-अलग पंचायतों में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
कुंभलगढ़ की अलग-अलग पंचायतों में भी मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
कुंभलगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सहभागिता निभाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। विभिन्न पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लिया और सेवा पखवाड़े के तहत आगे भी जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रेमसुख शर्मा, बब्बर सिंह रणजीत सिंह, पंवार रिछेड़ सरपंच केसर सिंह खरवड़, दिलीप सिंह झाला, बिशन सिंह राणावत, अल्पेश असावा, भवानी सिंह झाला, निर्भय सिंह झाला, राघवेंद्र सिंह झाला, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह खरवड़, घीसू सिंह कडेचा, हीरालाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर और देवेंद्र ट्रेलर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।