कुंभलगढ़ में प्रधान पद की लॉटरी ने खोले दावेदारों के रास्ते
कुंभलगढ़ में प्रधान पद की लॉटरी ने खोले दावेदारों के रास्ते
दिनेश पुरोहित
राजसमंद:कुंभलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब सामान्य वर्ग के पुरुष दावेदार प्रधान पद के लिए मैदान में उतर सकेंगे।पिछले कार्यकाल में कमला दसाणा प्रधान रहीं। उनके कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में विकास कार्यों और पंचायत समिति की कार्यशैली पर सवाल भी उठे थे। हाल में एक साधारण सभा कोरम के अभाव में स्थगित हुई! जिसमें सदस्यों की ओर से पिछले वर्षों में समस्याओं के समाधान नहीं होने की शिकायतें सामने आई थीं। अब नई आरक्षण व्यवस्था के बाद कुंभलगढ़ में प्रधान पद के लिए नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की नजरें इस सीट पर टिक गई हैं। राजस्थान में प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर 2026 को हुई।