18 Sep 2026, Friday 08:51 AM
देश की खबर, आपकी जुबानी
शहर: सभी आगरा इंदौर उदयपुर कानपुर जयपुर जोधपुर राज्य
राज्य और शहर चुनें
पश्चिम बंगाल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तमिलनाडु के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
कर्नाटक के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
गुजरात के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
आंध्र प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
दिल्ली के 1 शहर सभी खबरें →
दिल्ली 🔥
हरियाणा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
पंजाब के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
झारखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
छत्तीसगढ़ के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
उत्तराखंड के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
हिमाचल प्रदेश के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
असम के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
ओडिशा के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
केरल के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
तेलंगाना के 0 शहर सभी खबरें →
इस राज्य में कोई शहर नहीं
BREAKING
कुंभलगढ़ किले पर दीप प्रज्वलन के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित | खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिड की भागल स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन | कुंभलगढ़ की अलग-अलग पंचायतों में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन | महाराणा प्रताप से जुड़े गाने के इस्तेमाल पर HC ने फिल्म निर्माताओं को फटकारा | सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा: चरवाहों के वेश में जंगलों-पहाड़ियों में खोज दबोचे 2 शातिर डकैत, 12 से अधिक वारदातें कबूलीं | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने दगडूशेठ हलवाई गणपती के दर्शन किए | चेम्बूर तेरापंथ समाज में प्रथम बार अत्यंत भव्य नव्य वातावरण में महापर्व की आराधना की गई | आत्म निरीक्षणकर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है संवत्सरी महापर्व क्षमापना साध्वी राकेश कुमारी | उदयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पारस सिंघवी ने किया नामांकन दाखिल |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली , दिल्ली 1 घंटे पहले 50 बार देखा Kripashankar Dave

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  76वें जन्मदिन   पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित 



दिल्ली  से  उज्जैन के राम घाट और यमुना तट तक लाखों दीपों की रोशनी जगमगाई


कृपाशंकर दवे 



डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अभियान में  राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया और पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। 'आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर उज्जैन के राम घाट और यमुना तट तक लाखों दीपों की रोशनी जगमगाई। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक ने दीप जलाकर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।


बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जलाया 'आशीर्वाद का दीया'

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एक बड़े भक्ति कार्यक्रम के बीच शिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दीया' दीया जलाया। इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राम घाट पर लाखों दीये जलाए गए, जिससे नदी के तट पर उत्सव जैसा और आध्यात्मिक माहौल दिखाई दिया।


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव जैसा नजारा नजर आया। बड़ी संख्या में आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत दीप जलाए गए।

कर्तव्य पथ पर जलाए गए 1.25 लाख मिट्टी के दीयें

कर्तव्य पथ पर जलाए गए 1.25 लाख मिट्टी के दीयें


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 'आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत यहां कर्तव्य पथ पर दीपक जलाए। अधिकारियों ने बताया कि कर्तव्य पथ लगभग 1.25 लाख मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा।


अमित शाह ने जलाया आशीर्वाद का दीया


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अहमदाबाद के कांकरिया लेक परिसर में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही दीया जलाकर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



लाल किले पर भी जलाए गए दीप


लाल किले पर भी दीये जलाए गए, जहां भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और भाजपा नेता सुनील बंसल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


यमुना तट पर जले 2100 दीप


उत्तराखंड में यमुना के तट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर कुल 2100 दीपों से मां यमुना का पावन तट जगमगा उठा।


बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने भी लिया हिस्सा


बिहार में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित किया।

राजस्थान में भी  हुआ  दीपोत्सव जयपुर में भव्य रंगोली बनाई और दीप जलाए

शेयर करें: