कुंभलगढ़ किले पर दीप प्रज्वलन के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
कुंभलगढ़ किले पर दीप प्रज्वलन के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
कुंभलगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत कुंभलगढ़ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम कुंभलगढ़ दुर्ग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार पर्वत सिंह, विकास अधिकारी मांगीलाल, कुबेर सिंह सोलंकी, पृथ्वी सिंह सोलंकी, सरपंच संघ अध्यक्ष बिशन सिंह राणावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पर्यटकों ने भाग लिया। इस दौरान दुर्ग परिसर के वेदी चौक में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सहभागिता निभाते हुए जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़े के दौरान आगे भी विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।